रमजान के पहले शुक्रवार को आधे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी

0
106

फर्रुखाबाद: भोलेपुर बेवर रोड स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि कल पांच अगस्त को मिल्क डेरी फीडर के ब्रेकर बदलने का कार्य किया जाना है। इसलिये शुक्रवार को प्रात: आठ बजे से सांय लगभग पांच बजे तक बंद रहेगी। बाद में श्री सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देखते हुए दिन में दूसरे फीडर से एक दो घंटे विद्युत आपूर्ति किये जाने का प्रयास किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि मिल्क डेरी फीडर पर ही लाल सराय टंकी, लाल दरवाजा चुंगी के पास, लिंजी गंज अस्पताल, गंगा नगर कालोनी, क्रिश्चयन कालेज आदि पेयजल आपूर्ति के नगरपालिका के नलकूप इसी फीडर  से पोषित है। एसे में इन नलकूपों से आपूर्ति पाने वाले क्षेत्रों में दिन में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

[adrotate banner="2"]