एमडीएम समन्वयक की रिपोर्ट डीएम को

0
128

फर्रुखाबाद: सोमवार को हुई मध्याह्न भोजन टास्क फोर्स की बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी चंद्र कांत पाडेय ने मध्याह्न भोजन समन्वयक नीलू मिश्रा की लापरवाही पर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा इस संबंध में वह जिलाधिकारी के संज्ञान में तथ्यों को डालेंगे।

[adrotate banner="3"]

सोमवार अपराह्न प्रस्तावित टास्क फोर्स बैठक के लिये जनपद स्तरीय अधिकारियों को सूचना सोमवार को ही भेजी गयी। जाहिर किसी को मिली किसी को नहीं। आखिर सीडीओ ने अपने स्टेनो के माध्यम से अधिकारियों को फोन कर बुलवाया । योजना की जिला समंन्वयक नीलू मिश्रा से जब पूछा गया तो वह बगलें झांकने लगीं। बैठक में भाग लेने गयी मैडम के पास अद्यतन रिकार्ड व आंकड़े भी नहीं थे। इस पर मुख्य विकास अधकारी ने कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की। फिलहाल सीडीओ ने नीलू मिश्रा से विगत पाच वर्षों में शासन को भेजी गयी निरीक्षण आख्याओं का व्योरा तलब कर लिया है। बहर हाल आवश्यक आंकड़ों व अभिलेखों के अभाव में टास्क फोर्स बैठक के नाम पर मात्र औपचारिकता हो कर रह गयी।

[adrotate banner="2"]