दीवार ढहने से मासूम की मलबे में दबकर मौत

0
124

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम रोहिला में घर की दीवार गिरने से दो वर्षीय मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को सांय लगभग पांच बजे अवनीश सक्सेना के घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह जाने से कमरे में लेटा दो वर्षीय प्रानू मलबे में बुरी तरह दब गया। मां सुनीता द्वारा शोर मचाये जाने पर ग्रामीण बच्चे को बचाने को दौड़े। परंतु मलबा  हटा कर निकाले जाने से पूर्व ही मासूम प्रानू की मौत हो चुकी थी।

[adrotate banner="2"]