फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) क्षेत्र के कस्बा तिराहे पर रविवार को ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो ट्रक में फंस गया, जिससे उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने गन्ना खींचकर चालक को पीटा। सूचना पर कस्बा तिराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को शांत कराया।हादसे में टेंपो का साइड वाला y i टूट गया। घटना के चलते सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु करायी ।
ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो में मारी टक्कर, चालक से मारपीट; एक किलोमीटर लंबा जाम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



