ई-रिक्शा में महिला के पर्स से 13 लाख के जेवरात चोरी, पुलिस से लगाई गुहार

0
13

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर निवासी एक महिला ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान पर्स से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर जेवरात बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार हरसिंहपुर निवासी शिल्पी पत्नी सुकेन्द्र 27 जनवरी को अपने मायके से दो बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। बच्चों को परेशानी होने पर उन्होंने ई-रिक्शा किराये पर किया। राजेपुर में लालू पान वाले की दुकान के पास वह ई-रिक्शा में बैठीं। इसी दौरान दो अन्य महिलाएं भी ई-रिक्शा में सवार हो गईं।पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में एक महिला के उतरने के बाद जब उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखे जेवरात गायब थे। पर्स में सोने की चेन, दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, कमरबंद, चांदी की बिछिया समेत करीब 200 ग्राम चांदी के अन्य आभूषण रखे थे। चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जेवरात का कोई पता नहीं चला। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर जेवरात बरामद कराने की गुहार लगाई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]