व्यापारियों की पांच प्रमुख मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

0
79

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) व्यापारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी पांच प्रमुख मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों के माध्यम से जहां लाखों लोगों को रोजगार मिलता है, वहीं सरकार को राजस्व भी प्राप्त होता है। इसके बावजूद व्यापारियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपदा के समय आर्थिक सहायता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।व्यापार मंडल ने मांग की कि व्यापारियों और उनके परिवारों को 10 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा दी जाए। मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जाए। दुकान में आग लगने अथवा प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त कर तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।इसके अलावा विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तर्ज पर व्यापारियों को भी प्रतिनिधित्व देने तथा पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग उठाई गई।विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर सकारात्मक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।इस दौरान जिला प्रभारी अजय सक्सेना, जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री कृष्ण कुमार द्विवेदी (केके), नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष विजय सक्सेना, विनय कुमार गुप्ता, अभिषेक वर्मा, वरिष्ठ नगर मंत्री अर्पित गुप्ता, सुशील वर्मा, पंकज गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जतिन गुप्ता, अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ माइकल, अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]