फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) इटावा-बरेली हाईवे 730सी पर पांचाल घाट पुल के निकट वन चेतना केंद्र के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला कमालुद्दीनपुर निवासी रेखा के कान में दर्द था। सोमवार सुबह वह 18 वर्षीय बेटे रोहित पाल के साथ दवा लेने कानपुर जा रही थीं। उनके देवर
का 22 वर्षीय बेटा आशीष बाइक से उन्हें फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। तीनों पांचाल घाट पुल के पास वन चेतना केंद्र के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रेखा की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल रोहित और आशीष को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि आशीष का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।घायल आशीष ने बताया कि वह अपनी चाची रेखा और उनके बेटे रोहित को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाची की जान चली गई।
दवा लेने कानपुर जा रही महिला की ट्रक की टक्कर से मौत, बेटा व भतीजा घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



