फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बहू ने अपने ससुर के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ससुर ने थाने पहुंचकर बहू के खिलाफ तहरीर दी है।गांव निवासी शंभू दयाल पुत्र लीलाधर शनिवार सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी पुत्रवधू जमीन के बंटवारे को लेकर उनसे गाली-गलौज करने लगी। शंभू दयाल ने विरोध किया तो बहू ने पास में पड़ा डंडा उठाकर उनके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने सोमवार शाम नवाबगंज थाने पहुंचकर पुत्रवधू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



