छात्रा की साइकिल में पत्र डालकर परेशान करने का आरोप, मुकदमा

0
11

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोचिंग पढ़ने आने वाली छात्रा की साइकिल की टोकरी में पत्र डालकर परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा मोहल्ला खैराती खां में कोचिंग पढ़ने आती है। आरोप है कि 24 अक्टूबर 2026 को कोचिंग के दौरान उसकी साइकिल की आगे लगी टोकरी में एक युवक ने पत्र डाल दिया। छात्रा ने इसकी जानकारी कोचिंग सेंटर के शिक्षक को दी। शिक्षक ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी।परिजनों का आरोप है कि उन्होंने तीन युवकों को पकड़कर मऊदरवाजा पुलिस के हवाले किया था, लेकिन मामला कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र का बताकर उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजनों ने फर्रुखाबाद कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। उनके मुताबिक, अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी दी।सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के दिनेश कुमार मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, साहिल मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताई।पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद इजमाम पुत्र समसुल, निवासी नौलखा, थाना मऊदरवाजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। **आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस** घोड़ा नखास चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और प्रकरण की जांच जारी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]