डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग, रोडवेज कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

0
36

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रोडवेज बस स्टॉप पर बुधवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने निजी डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन के विरोध में नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा। परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव सहित नौ अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन एआरएम राजेश कुमार को दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी के आह्वान पर हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों ने कहा कि निजी डग्गामार वाहनों के संचालन से परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है। उन्होंने मसेनी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित डग्गामार वाहनों और उनके काउंटरों को बंद कराने की मांग की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गुड्डू शुक्ला के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में शाखा मंत्री मनोज शुक्ला, शाखा अध्यक्ष नीरज अग्निहोत्री सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने अवैध संचालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]