फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। लाल गेट से पानी की टंकी तक शाम होते ही लंबा जाम लग जाता है। रोडवेज बस स्टॉप, कादरी गेट, आईटीआई चौराहा, चौक, घुमना तिराहा, टाउन हॉल, मसेनी चौराहा और
पांचाल घाट पुल के आसपास भी आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात पुलिस और होमगार्ड की तैनाती के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। नो एंट्री में बड़े वाहनों की आवाजाही, ई-रिक्शा का अनियंत्रित संचालन और सड़क किनारे ठेली व सब्जी की दुकानों से यातायात प्रभावित होता है।नगर पालिका की वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन व्यवस्था भी प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से कब राहत मिलेगी और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



