ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग, गिरफ्तारी की मांग

0
32

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर आरोपित युवक की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, शहर के केशव नगर कॉलोनी निवासी एक युवक ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। समाज के लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि युवक की गतिविधियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है और जातीय तनाव की स्थिति पैदा होने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि संबंधित युवक के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की मांग की।इस दौरान फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल, ओम प्रकाश पाठक, मिथिलेश पाठक अभिषेक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार द्विवेदी, राजेंद्र मिश्रा, रामेंद्र दुबे,विपिन दीक्षित, आकाश चतुर्वेदी, अनिल त्रिवेदी रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]