तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पर फैला एक कुंतल दूध, मची अफरा-तफरी

0
25

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शहर में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार सुबह कादरी गेट चौराहे के पास पांचाल घाट मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने दूध से लदी ठेली में टक्कर मार दी। हादसे में ठेली पर रखा करीब एक कुंतल दूध सड़क पर फैल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद मौके पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आने को लेकर सवाल उठे।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे लकूला की ओर से आ रहे एक कर्मचारी की चार पहिया ठेली पर मिठाई विक्रेता का दूध रखा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ठेली पलट गई और उस पर रखा दूध सड़क पर बह गया। बताया गया कि पीछे से आ रहे एक अन्य ई-रिक्शा की भी ठेली से टक्कर हुई। हादसे के बाद पहले ई-रिक्शा का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं, दूसरे चालक के साथ भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।चंद कदम दूर चौकी, इंचार्ज को घटना की जानकारी नहींघटना कादरी गेट पुलिस चौकी के पास हुई। इसके बावजूद मौके पर पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देने की बात सामने आई। चौकी इंचार्ज केके कश्यप ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। ऐसे में हादसे के बाद पुलिस की सक्रियता और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।शिक्षक की मौत के बाद भी नहीं थम रहे हादसेगौरतलब है कि तीन दिन पहले आवास विकास क्षेत्र में कादरी गेट थाने के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से भारतीय पाठशाला के शिक्षक संजीव त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह घर से दूध लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे। हादसे के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।लगातार हो रहे हादसों के बीच शहर में ई-रिक्शा चालकों की तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और नाबालिगों के वाहन चलाने की शिकायतें भी उठ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि हादसों पर अंकुश लग सके।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]