फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गुरुवार देर रात इटावा-बरेली हाई-वे पर गांधी गांव के निकट तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद साथी कांवड़िए आक्रोशित हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की कतार लगभग पांच
किलोमीटर तक पहुंच गई।कमालगंज थाना क्षेत्र के गराखेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय शिवकुमार करीब 55 साथियों के साथ पांचाल घाट से डाक कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। गांधी गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने शिवकुमार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगाकर डंपर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सूचना पर राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को
समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।जाम की सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार और राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह पुलिस बल
के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत कर उन्हें समझाया और यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। हाईवे पर जाम बना रहा| परिजनों के अनुसार, शिवकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खबर लिखें जाने तक पुलिस परिजनों कों समझाने में जुटी है |
डंपर की टक्कर से कांवड़िए की मौत, आक्रोशित साथियों ने हाई-वे पर लगाया जाम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



