फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रोहित हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कादरीगेट क्षेत्र में उसके पति अरुण हुड्डा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में रोहित हुड्डा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी सोनू उर्फ कर्मवीर तथा एक बाल अपचारी को अवैध पिस्टल, मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, नकदी और घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार रोहित हुड्डा को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस पूछताछ में खुलासा: पुलिस के मुताबिक पूछताछ में रोहित ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले जमीन की बिक्री को लेकर उसका अरुण से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में अरुण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। आरोपी के कथन के अनुसार उसने अपने साथियों को हथियार और रुपये देकर अरुण का पीछा करने भेजा और फर्रुखाबाद पहुंचने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
25 हजार का इनामी हत्यारोपी रोहित हुड्डा गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



