फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को तीन पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं।जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक इमरान फरीद को थाना कादरी गेट से स्थानांतरित कर कोतवाली कायमगंज भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक अंकुर भाटी का थाना कायमगंज से स्थानांतरण कर कोतवाली फर्रुखाबाद में तैनाती की गई है।इसके अलावा मुख्य आरक्षी सुदेश सिंह यादव को क्राइम ब्रांच से पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



