फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। आवास विकास चौकी क्षेत्र में लोहिया अस्पताल में सैंपलिंग कार्य के दौरान एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आवास विकास चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को पीड़िता अपने कार्यस्थल पर सैंपलिंग का कार्य कर रही थी। इसी दौरान एक टीबी मरीज युवती सैंपल देने पहुंची। आरोप है कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पीड़िता ने मरीज से मास्क लगाने के लिए कहा। इस बात को लेकर मरीज युवती और उसकी बहन कथित रूप से विवाद करने लगीं।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों महिलाओं ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके हाथ की उंगली के नाखून निकल गए और खून आने लगा। सहकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। आरोप है कि मरीज युवतियों के साथ आए एक युवक ने पीड़िता के सहकर्मी वीरेंद्र को भी बाहर ले जाकर मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला स्वास्थ्य कर्मी का कहना है की जब वह घर के लिये निकली तो कुछ लोगों नें उसका पीछा भी किया | पीड़िता ने चौकी प्रभारी से मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
लोहिया में सैंपलिंग के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



