फर्रुखाबाद:(जेएनआईं ब्यूरो) गुरुवार सुबह से हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है।आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।सुबह से ही रुक-रुककर हुई फुहारों के कारण सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। लोगों ने मौसम का आनंद लिया, जबकि किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।बारिश के चलते वातावरण में ताजगी महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



