मबेशी संदिग्ध अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस और प्रशासन ने की जांच

0
47

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में संदिग्ध मवेशी अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। गो रक्षा दल के एक कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर चकई के पास सड़क किनारे संदिग्ध गोवंश अवशेष दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमृतपुर आलोक कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. धीरज कुमार को भी जांच के लिए बुलाया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थान सड़क किनारे स्थित है, जहां लगातार लोगों की आवाजाही बनी रहती है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले हैं और मिले हुए अवशेष पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]