फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी दूर

0
67

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम 4 बजे लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर गंगा नदी का जलस्तर 136.90 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है।वहीं, रामगंगा नदी के ब्रह्मदत्त द्विवेदी सेतु पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार नरौरा बैराज से गंगा नदी में 1,72,721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा खो बैराज से 920 क्यूसेक, हरेली बैराज से 140 क्यूसेक तथा रामनगर बैराज से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस प्रकार रामगंगा नदी में कुल 1,560 क्यूसेक पानी का प्रवाह हो रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। निचले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]