फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अवंतीबाई नगर मोहल्ले में पिता की डांट-फटकार से आहत होकर 19 वर्षीय युक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि मृतका की मां सरिता कोल्ड स्टोर में आलू छंटाई का काम करती हैं, जबकि पिता बबलू खेत में चारा काटने गए हुए थे। परिजनों के अनुसार, घर में दूध में मक्खी गिर जाने की बात को लेकर पिता ने युक्ति को डांट दिया था और कथित तौर पर अपशब्द भी कहे थे। इससे आहत होकर युवती ने यह कदम उठा लिया। कुछ देर बाद छोटी बहन सोना ने जब युक्ति को फंदे से लटका देखा तो उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतका अपने भाई-बहनों में दो बहनों और दो भाइयों में शामिल थी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार पुलिस बल के साथ पर पहुंच गये और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि परिजनों की ओर से कोई शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाहीकी जाएगी।
पिता की डांट से आहत युवती ने फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



