फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किस्त की पेंशन धनराशि अभी तक जनपद के केवल 20 प्रतिशत लाभार्थियों के खातों में ही भेजी जा सकी है।जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने बताया कि शासन स्तर पर एनएसपी (एनएसपी) प्रणाली के माध्यम से पेंशन भेजने की प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी कारणों से शेष लाभार्थियों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह तक महिला कल्याण विभाग, लखनऊ द्वारा पीएफएमएस (पीएफएमएस) के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में पेंशन की धनराशि भेज दी जाएगी।प्रशासन की ओर से लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। विभाग द्वारा सभी पात्र महिलाओं के खातों में निर्धारित समय के भीतर धनराशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
अगस्त के अंतिम सप्ताह तक खातों में पहुंचेगी निराश्रित महिला पेंशन की धनराशि
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



