कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का किया सम्मान

0
51

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के तत्वावधान में शहर के कादरीगेट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, जवानों तथा शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित कर उनके साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर, रामचरितमानस एवं कारगिल युद्ध का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कारगिल के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए युवाओं से देशसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद अवस्थी, जिला अध्यक्ष अमन दुबे, जिला उपाध्यक्ष अनुज दुबे, जिला महासचिव गोविंद अवस्थी, नगर अध्यक्ष विपिन अवस्थी, नगर उपाध्यक्ष शिवेंद्र बाजपेई, अधिवक्ता दुष्यंत पांडेय, पंकज अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और जवानों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ईशांत मिश्रा एवं स्मृति अग्निहोत्री ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन भारती मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता कैप्टन एस.एन. चतुर्वेदी ने की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]