फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ब्राह्मण (ब्राउन) गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक 38 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार,38 वर्षीय कुलदीप चौहान पुत्र वीराज सिंह चौहान खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि देर रात किसी पारिवारिक विवाद के बाद उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारकर तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी प्रियंका, पुत्र अभि, पुत्री तान्या तथा भाई प्रदीप सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से किसी प्रकार की तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गृह कलह में किसान ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



