शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रशासन के तेवर तल्ख

0
116

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार देर शाम शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान थाना कादरीगेट क्षेत्र के लाल दरवाजा बस स्टॉप पर चलाया गया, जहां करीब आधे घंटे तक वाहनों की सघन जांच की गई।जांच के दौरान यातायात पुलिस ने कई दोपहिया वाहन चालकों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन की जांच की। इसी दौरान एक विकलांग बाइक सवार शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार जांच में उसके द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत उसकी बाइक का ₹18,000 का चालान किया गया। कार्रवाई के बाद उसे भविष्य में शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या ऐसे मामलों की है, जिनमें चालक शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। इसी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रतिदिन शाम के समय विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]