सुबह से रात तक आसमान से बरस रहे अंगारे आग, जल्द मासून आने के आसार

0
457

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मौसम का तेवर नर्म नहीं हो रहा है। सुबह से रात तक आसमान से आग बरस रही है। नहाकर शरीर पोछते ही लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन की बेचैनी बढ़ गई है। तालाबों-पोखरों में पानी के अभाव में फटी दरारें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्यासे वन्यजीवियों की तड़प बढ़ती चली जा रही है। न बारिश नजर आ रही है और न ही आंधी का पता चल रहा है। तापमान का पारा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। जमीन पर नंगे पांव रखना आग पर पैर रखने के बराबर हो गया है। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बोल है, ऐसी गर्मी नहीं देखी। बदले मौसम में गर्मी इतनी ज्यादा है कि ग्रामीण इलाकों से भी राहत गायब है। शहर की सघन बस्तियों के घरों में लोग उबल कर रह जा रहे हैं। जहां पानी की सुविधा है वहां लोग दिन में चार-चार पांच-पांच बार नहा कर किसी तरह गर्म मौसम का मुकाबला कर रहे हैं। घर-घर में लोग पेट व त्वचा संबंधी बीमारियों से परेशान होने लगे हैं। सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें जल्द ही दो-तीन दिनों में मानसून दस्तक देगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]