नाती को पीटते देख बचाव करने पहुंची बेटी पर भी हमला, छह के खिलाफ मुकदमा

0
277

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा में नाती के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला और उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। गांव निवासी सुमनलता पत्नी स्वर्गीय ब्रह्मानंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव का सचिन उसके नाती आयुष के साथ गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपितों ने आयुष को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उसकी पुत्री मोहिनी मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सचिन सिंह चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सचिन, अरुण, अमित, पप्पू, विकास और केशवराम के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]