पांच पुलिस चौकियों पर नये प्रभारी तैनात

0
66

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद की विभिन्न रिक्त चौकियों पर उपनिरीक्षकों की तैनाती करते हुए नए चौकी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। सभी अधिकारियों को पुलिस लाइन से संबंधित चौकियों पर भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक संतोष कुमार को पल्ला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक शेखर सैनी को अचरा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार गोयल को राजपूताना चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र को खुदागंज चौकी का प्रभार दिया गया है। इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को कायमगंज क्षेत्र की मंडी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]