फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी कार्यकर्ता जहां महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जातिवाद जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, वहीं बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, सदर विधानसभा प्रभारी पवन कठेरिया, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल और जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा ने 194 सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 305, 306, 307 और 308 गढ़ी कोहना में सभासद मुदस्सिर खां के कार्यालय पर वोटर लिस्ट की स्कैनिंग की। इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सतर्क और सजग रहें तथा नियमित रूप से वोटर लिस्ट का अवलोकन करते रहें। उन्होंने कहा कि बूथ की निगरानी बेहद जरूरी है, क्योंकि बूथ से ही सरकार का रास्ता तय होता है।जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता पूरी ताकत और सजगता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पीडीए सरकार बनेगी। साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी मजबूती से जनता के बीच अपनी बात रख रही है।
सपा का बूथ मजबूती पर फोकस





