फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारतीय जनता पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं नारी वंदन अधिनियम 2026 के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि पार्टी निर्देशानुसार अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि 15 से 18 अप्रैल के बीच पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक दलित बस्तियों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
14 अप्रैल को जनपद में जहां-जहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही दलित बहुल बूथों पर गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा।
अंबेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल को फर्रुखाबाद के गुड़गांव देवी मंदिर व कायमगंज के सीपी गेस्ट हाउस तथा 17 अप्रैल को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज व अमृतपुर विधानसभा के ग्राम दहेलिया में संगोष्ठियां आयोजित होंगी, जिनमें प्रदेश स्तर से मुख्य वक्ता भाग लेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि नारी वंदन अधिनियम 2026 के अंतर्गत 17 अप्रैल को कायमगंज व फर्रुखाबाद तथा 18 अप्रैल को अमृतपुर व भोजपुर विधानसभा क्षेत्रों में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं को अधिनियम की जानकारी दी जाएगी। साथ ही 15 से 17 अप्रैल के बीच पदयात्राएं भी निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिला व मंडल कमेटियों की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियानों की समीक्षा की जाएगी। सभी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया जाएगा। प्रत्येक मंडल के लिए प्रवासी पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यक्रमों की तैयारियों और क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, हिमांशु गुप्ता, गोपाल राठौड़, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जितेंद्र सिंह, सर्वेश कुशवाहा, अशनील दिवाकर, अनुराग दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अनुराग सिंह, पंकज पाल, मनोज गंगवार, शिव मोहन सिंह, अभिषेक बाजपेई, प्रतिभा राजपूत, श्वेता दुबे, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता व जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह रहे।
बीजेपी नें अंबेडकर जयंती व नारी वंदन अधिनियम को लेकर बनी रणनीति




