सातनपुर मंडी में आलू के दामों में उछाल, आवक कम रही

0
350

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में शनिवार को आलू की आवक कम रहने के कारण कीमतों में करीब 50 रुपये प्रति कुंतल का उछाल दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार कम आपूर्ति के चलते बाजार में तेजी का माहौल रहा और ज्यादातर किस्मों के भाव बढ़त के साथ बंद हुए।
मंडी में गड्ड व निबल छट्ठा आलू 251 से 351 रुपये प्रति कुंतल, सामान्य छट्ठा 351 से 421 रुपये तथा सुपर छट्ठा 421 से 501 रुपये प्रति कुंतल तक बिका। इसके अलावा 3797 किस्म का आलू 551 से 621 रुपये प्रति कुंतल रहा। चिप्सोना आलू के भाव 601 से 721 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंचे, जबकि हाइलैंड आलू 601 से 731 रुपये प्रति कुंतल के बीच बिका। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में कुल आवक लगभग 45 से 50 मोटर के आसपास रही। हालांकि आवक कम होने के बावजूद बिकवाली संतोषजनक रही और बाजार में मांग बनी रही।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]