फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज पर्यटन विभाग द्वारा नगला हूसा स्थित कुठला झील पर प्रस्तावित ईको टूरिज्म परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना लगभग 241.90 लाख की लागत से विकसित की जानी प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी ली और निर्देशित किया कि ईको टूरिज्म
विकास में प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झील क्षेत्र का विकास इस प्रकार किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षक और सुरक्षित वातावरण मिल सके, वहीं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
जिलाधिकारी ने परियोजना के अंतर्गत पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा जैसे आवश्यक सुविधाओं को
सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों| निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला वन अधिकारी rajiv फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज पर्यटन विभाग द्वारा नगला हूसा स्थित कुठला झील पर प्रस्तावित ईको टूरिज्म परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना लगभग 241.90 लाख की लागत से विकसित की जानी प्रस्तावित है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी ली और निर्देशित किया कि ईको टूरिज्म विकास में प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झील क्षेत्र का विकास इस प्रकार किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षक और सुरक्षित वातावरण मिल सके, वहीं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।जिलाधिकारी ने परियोजना के अंतर्गत पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा जैसे आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों। इस दौरान जिला वन अधिकारी राजीव कुमार आदि अधिकारी रहे|
ईको टूरिज्म से बदलेगी कुठला झील की तस्वीर, प्रशासन ने तेज की तैयारी




