फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी द्वारा तहसील सदर क्षेत्र के थाना मोहम्मदाबाद
अंतर्गत ग्राम हरसिंगपुर संतोषपुर में औचक छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके पर संचालित ईंट भट्ठा श्याम ट्रेडिंग कंपनी की जांच की गई। जांच में पाया गया कि भट्ठा स्वामी द्वारा बिना विनियमन शुल्क जमा किए अवैध रूप से भट्ठे का संचालन एवं फुकाई का कार्य किया जा रहा था।
इस अवैध गतिविधि के चलते मौके पर कार्यरत एक जेसीबी मशीन को पकड़कर चौकी मदनपुर, कोतवाली मोहम्मदाबाद की अभिरक्षा में दे दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



