व्यापारी प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में जाम व ई-रिक्शा व्यवस्था पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) की अध्यक्षता में व्यापारी प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों पर लगने वाले जाम व ई-रिक्शा संचालन से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रमुख बाजारों में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए जा रहे अतिक्रमण एवं दुकानों को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने इस पर प्रभावी कार्रवाई और व्यवस्था सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
बैठक में व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता, महामंत्री विमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी, मंत्री गोपाल राठौर, मंत्री मनोज दीक्षित तथा कादरीगेट अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ‘दीपू’ रहे। बैठक का उद्देश्य प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित कर शहर में बेहतर यातायात एवं व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करना रहा।