फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0
312

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जीएसटी की चोरी और फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ताहर सिंह निवासी ग्राम करनपुर थाना कम्पिल की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी का अपवंचन कर रहे हैं।
इस संबंध में मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज कर विवेचना की गई। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों सैय्यद अरवाज अली उर्फ सद्दाम निवासी कोटा मऊराशिदाबाद, अमन खान करीम नगर रायपुर खास तथा फैसल खान निवासी मऊरशीदाबाद कायमगंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों की जमीन का फर्जी किरायानामा बनवाकर उस पर कागजों में तंबाकू की फर्जी फर्म स्थापित करते थे। इसके बाद व्यापारियों को लाभ पहुंचाने और टैक्स चोरी कराने के लिए उन्हीं फर्मों के नाम से फर्जी बिल जारी करते थे। साथ ही ट्रांसपोर्ट के जरिए तंबाकू को विभिन्न स्थानों तक भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]