भगवान खाटू श्याम की निशान यात्रा में पुष्प वर्षा

0
263

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) याकूतगंज स्थित ठाकुरद्वारा शनि देव मंदिर से भगवान खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर “खाटू श्याम बाबा की जय” के जयकारे लगाए और पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया।
निशान यात्रा याकूतगंज से प्रारंभ होकर नगला पजावा, जिला जेल चौराहा, भोलेपुर, आवास विकास, लाल गेट और गुमनाथ मार्ग से होती हुई नया कोठा पारचा पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी अवधेश जोशी ने संभाली। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक भावना को प्रबल करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी समुचित प्रबंध किए गए थे। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]