विशेष प्रगण पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

0
215

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा आज विशेष प्रगण पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचक नामावली की प्रगति, एएसडीडीआर सूची तथा बीएलओ के कार्यों की गहन समीक्षा की।
विधानसभा क्षेत्र सदर फर्रुखाबाद में मतदेय स्थल क्रिश्चियन इंटर कॉलेज तथा बद्री विशाल पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया गया। विधान सभा भोजपुर में विकास खंड मोहम्मदाबाद, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद एवं जूनियर हाई स्कूल रोहिला का निरीक्षण किया गया।
विधानसभा अमृतपुर में प्रा० विद्यालय नगला हीरा सिंह (नवाबगंज) तथा विधानसभा कायमगंज में संविलियन विद्यालय वीरपुर नवाबगंज एवं प्रा० विद्यालय समेचीपुर का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं एएसडीडीआर सूची का सार्वजनिक वाचन कराया, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे और पात्र मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]