फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विकासखंड कार्यालय कमालगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था और साफ-सफाई की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाया जाए और लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए।
डीएम ने केंद्रीय व राज्य वित्त योजना की ग्रांट का शत-प्रतिशत उपयोग करने, सेवा पुस्तिका और कैशबुक अपडेट रखने तथा फार्मर रजिस्ट्री के लंबित प्रकरणों को निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ब्लॉक परिसर में खड़ी अनावश्यक गाड़ियों को हटाने को कहा। निरीक्षण के दौरान कुछ अभिलेख व्यवस्थित न मिलने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर पंचायत का भी निरीक्षण किया और साफ सफाई के साथ ही कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये |
डीएम नें कमालगंज विकास खंड का किया निरीक्षण, लंबित विवादों के निस्तारण के निर्देश



