तनाव में आकर व्यापारी नें फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
378

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाज़ा क्षेत्र के बौरान निवासी 36 वर्षीय अहसान मंसूरी ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अहसान जानवरों का व्यापार करता था और व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
परिजनों के अनुसार अहसान ने गांव के बाहर एक बरगद के पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह करीब 6 बजे जब घटना की जानकारी हुई तो परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही थाना मऊदरवाज़ा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह तथा हथियापुर चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के पहुंचने तक शव को चारपाई पर रखा गया था।
चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच में व्यापार में नुकसान के चलते मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है। मृतक के परिवार में पत्नी हुस्ना बेगम, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। छोटा भाई शाहबाज भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। मदद लेना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]