बहन से प्रेम प्रसंग के शक में की थी युवक की हत्या, अभियुक्त दोष सिद्ध

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवक की हत्या कर युवती कों गंभीर रूप से घायल करने के मामले में आरोपी कों दोष सिद्ध किया गया है | सजा की सुनवाई के लिये 18 फरवरी की तारिख निहित की गयी है | थाना फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मदारबाड़ी निवासी भारत कुमार पुत्र अनिल कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे कहा था कि 25 व 26 जून 2017 की रात लगभग 10:30 बजे वह सभी खाना खाकर छत पर सो रहे थे, उसी दौरान अभियुक्त सनी पुत्र महेश अपनी बहन कविता व भारत के भाई सनी के साथ लोहे की राड से मारपीट कर रहा है, मारपीट से सोनू व कविता की हालत नाजुक हो गयी, दोनों की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां सोनू कों मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कविता की हालत गंभीर हो गयी | इस मामले में आरोपी कों दोष सिद्ध कर दिया |