प्राथमिक विद्यालय के निकट मौत बनकर झूल रही हाई-टेंशन लाइन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)विकास खंड बढ़पुर की ग्राम पंचायत विजाधरपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन के पास हाईटेंशन लाइन का तार जमीन से महज कुछ फीट ऊपर झूल रहा है। इससे स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों पर हर समय हादसे का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति या बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।बीजेपी नेता शिवम दुबे नें बताया की संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गयी लेकिन कोई समाधान नही निकला |
कार्यवाहक अधिशासी अभियंता शहरी सुशील कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजकर झूल रहे तार को ठीक कराया जाएगा।