फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय मोहम्दाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता अनिवार्य है, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कराकर नीलामी कराने, कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत कराने, नगर पंचायत परिसर में स्थित पानी की टंकी का वॉल्व सही कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने रिक्त पदों के सापेक्ष अधियाचन शासन को भेजने, जलकर व गृहकर की वसूली में तेजी लाने तथा नगर क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश भी नगर पंचायत अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम ने नगर पंचायत मोहम्मदाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



