फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर किए जाने की मांग को लेकर हिन्दू समाज पार्टी द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। रविवार कों दोपहर 11:30 बजे से 04:00 बजे तक भारतीय पाठशाला, लोहाई रोड पर तथा सायं 04:30 बजे से 07:30 बजे तक मुख्य चौक चौराहा, फर्रुखाबाद में
हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोहाई रोड पर आयोजित अभियान में कुल 1245 लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया, जबकि मुख्य चौक चौराहे पर खबर लिखे जाने तक 680 लोगों ने हस्ताक्षर किए। अभियान को स्थानीय नागरिकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष
अंकित तिवारी ने कहा कि फर्रुखाबाद का ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जुड़ाव पांचाल से रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए जनभावनाओं के अनुरूप जनपद का नाम पांचालनगर किए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार 05 फरवरी तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित रोहन कश्यप, देवेंद्र पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी और मोहित दुबे मौजूद रहे।





