कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस लीक, टला बड़ा हादसा

0
386

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा–बरेली हाईवे पर पापियापुर गांव के समीप स्थित एक कोल्ड स्टोर में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस की तीखी दुर्गंध फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर में सिलेंडर भरने की प्रक्रिया के दौरान अमोनिया गैस लीक हो गई। बदबू महसूस होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए कोल्ड स्टोर परिसर के भीतर और बाहर पानी का छिड़काव कराया, जिससे गैस का असर कम हो सका। इस दौरान टीम द्वारा उपकरणों व वाहनों की भी जांच की गई। घटनास्थल पर पहुंचे एफएसओ आशीष वर्मा ने बताया कि सिलेंडर भरते समय गैस का रिसाव हुआ था। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]