चाइनीज मांझा के खिलाफ विकास मंच का ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनवरी को फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में चाइनीज मांझा के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देते हुए भईयन मिश्रा ने कहा कि आए दिन लोग चाइनीज मांझा से कटकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। पूर्व में भी कई बार इस गंभीर समस्या को लेकर आवाज उठाई गई और आंदोलन किए गए, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे उनके भीतर इतना भय पैदा हो कि वे इसकी बिक्री करने की हिम्मत न कर सकें।
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि पुलिस चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगे| राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर चाइनीज मांझा की बिक्री बंद नहीं हुई तो चौक पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक चाइनीज मांझा पूरी तरह बंद नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से निशित दुबे (पूर्व सभासद), आलोक मिश्रा भरे, ओम निवास पाठक, सनी बाथम, रईस नवाब, लकी शुक्ला, राजा मिश्रा, पंकज राठौर आदि रहे |