हाड़ कपाऊ ठंड व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
314

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धूप नहीं निकलने के साथ ही तेज सर्द हवाओं ने मौसम को गलनभरा बना दिया है। इसके चलते कंपकंपी फैली हुई है। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।
सर्द हवाओं के साथ ही घने कोहरे ने लाेगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं सर्दी से बीमार होने वालों की संख्या बढ़ गई है। एक्सपर्ट ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने पर जोर दिया जा रहा है।जिलाधिकारी ने शहरों से लेकर गांवों तक में अलाव जलाने के आदेश दिए हैं। वहीं, रैन बसेरों में व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लगातार निगरानी करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। एक सप्ताह से चल रही शीतलहर तेज ठंडी हवाओं के चलने से और भयावह हो गई है। भीषण सर्दी के साथ ही गलनभरा मौसम हो गया है।धूप नहीं निकलने से दिनरात तापमान कम बना हुआ है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के मध्य अंतर कम रहने से लोगों को सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी के साथ ही बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने रात में खुली हवा में बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]