सातनपुर मंडी में आलू के भाव गिरे, 50 रुपये की गिरावट

0
447

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में सोमवार को आलू के भाव में 50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। मंडी में आलू की ज्यादातर बिक्री 431 से 561 रुपये प्रति कुंतल के भाव पर हुई। आज मंडी में आलू की आमदनी बढ़कर लगभग 100 मोटर रही।
सुबह के समय शुरुआती घंटों में बिकवाली की स्थिति संतोषजनक रही, लेकिन जैसे-जैसे मंडी में आमद बढ़ती गई, वैसे-वैसे बाद में बिकवाली ढीली पड़ गई। व्यापारियों के अनुसार अधिक आवक के चलते भाव में दबाव देखने को मिला, जिससे दिन चढ़ने के साथ खरीदारी की रफ्तार धीमी हो गई।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]