नए साल पर दर्शन को मंदिरों में उमड़ा जनज्वार

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नव वर्ष की शुरुआत आस्था और श्रद्धा के बीच हुई। नए साल 2026 का पहला दिन भक्ति और उत्साह से भरा रहा। लोगों ने मंदिरों का रुख भी किया। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।
हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करना चाहता है। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था। लोग परिवार के साथ आए, प्रार्थना की और आने वाले साल के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शहर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर, गुरुगाँव देवी मन्दिर, बढ़पुर शीतला देवी मन्दिर, भोलेपुर हनुमान व वैष्णो देवी मंदिर, गमा देवी व विजाधरपुर पाल नगला स्थित शिव शक्ति महाकाल मन्दिर के साथ अन्य जगह भी मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा। दर्शन के लिए लोग लाइन में खड़े होकर इंतजार करते दिखे हैं। मंदिर में भक्तों ने सिर झुकाकर नए साल की खुशियां मांगी है। सुबह की पहली आरती में शामिल होने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया, घंटियां बजाईं व मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। कई लोग तो दूर-दूर से आए थे|