बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने फूंका पुतला

0
460

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही हिंसक घटनाओं और कथित हत्याओं के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ मंच मंगलवार को मुखर दिखाई दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल जेल चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम और हिंसा की घटनाओं के बावजूद विश्व के अधिकांश देश केवल बयानबाजी तक सीमित हैं, जबकि प्रभावी और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ितों को सुरक्षा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अमित मिश्रा के साथ सुब्रत कटियार, रजत दीक्षित, अमित शर्मा, चेतन शुक्ला, अभिनय कान्त शर्मा, गौरव राजपूत, अभिनय कांत श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]