फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम शनिवार को शाम निरस्त हो गया| जिससे कांग्रेसियों में मायूसी छा गयी| प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम आने के बाद से कांग्रेसियों में उत्साह देखा जा रहा था|
दरअसल विगत दिनों कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के पिता पूर्व विधायक सुरेश यादव का निधन हो गया था| उनके परिवार को शोक सम्वेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय का कार्यक्रम आया था| प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कौशलेन्द्र सिंह यादव का आवास पर शनिवार शाम 5 बजे आगमन था| लेकिन मार्ग में कई जनपदों में कार्यक्रमों के होनें से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम जनपद फर्रुखाबाद में विलम्ब से हो रहा था| लिहाजा आने का कार्यक्रम विलम्ब से होनें पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त हो गया| कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम ने जेएनआई को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन में विलम्ब हो रहा था, लिहाजा उनका फर्रुखाबाद में आगमन निरस्त कर दिया| वह आगामी दिनों में निवर्तमान प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के घर पंहुचेगें|
फर्रुखाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यक्रम निरस्त



